अखिलेश यादव के जन्मदिन पर फर्रुखाबाद में वृक्षारोपण, सपा युवा नेता इखलाक खां मुंशी
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर फर्रुखाबाद में वृक्षारोपण, सपा युवा नेता इखलाक खां मुंशी
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वृक्षारोपण किया गया l
194 विधानसभा सदर सीट से दावेदारी कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने बीबीगंज चौकी स्थित सपा नेता स्व. छोटे सिंह के गेस्ट हाउस में वृक्षारोपण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 12 वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में कमालगंज भोजपुर-195 से दावेदारी कर रहे वरिष्ठ समाजवादी युवा नेता इखलाक खां मुंशी के नेतृत्व में कमालगंज में भी वृक्षारोपण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता,क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, एडवोकेट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सलीम राजा, एडवोकेट आरिफ खां, वरिष्ठ सपा नेता मुख्तयार अहमद टैनी, वरिष्ठ सपा नेता शारिक खां, वरिष्ठ सपा नेता सिराज उल आफाक उर्फ मुन्ना, मास्टर मुफीद खां और खुर्शीद अहमद , अफ़रोज़ आलम खां उर्फ मल्लू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, अमन गुप्ता, मुन्ना यादव, नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव, फुरकान और इरफ़ान सिद्दीकी शामिल थे। पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की।
इस अवसर पर डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा ने लगभग तीन से चार दर्जन लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन मजबूत हो रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
वहीं, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार की कार्यशैली की आलोचना की। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जनता की आवाज़ बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
Tags:
फर्रुखाबाद