इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम का भव्य स्वागत

M.s verma

Manoj kumar 


जसवंतनगर में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम का भव्य स्वागत

जसवंतनगर, इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम के प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दिल्ली से लखनऊ जाते समय जसवंतनगर के जौनई बॉर्डर, बस स्टैंड चौराहा एवं हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पगड़ी पहनाकर तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पीसीसी सदस्य आलोक यादव, राहुल दीक्षित, पल्लव दुबे, प्रमोद शंखवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।