इटावा/जसवंतनगर: नाबालिग से मारपीट का आरोप, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर में नाबालिग से मारपीट का आरोप, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहारजसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम मलजनी निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर अपने नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने बेटे के साथ थाना जसवंतनगर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
इटावा
