इटावा/जसवंतनगर: पति पर पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
M.s verma
Manoj kumar
पति पर पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्जजसवंतनगर। थाना क्षेत्र के बादाम नगर नदी का पुल निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, बादाम नगर नदी का पुल निवासी मंजू शंखवार पत्नी प्रदीप शंखवार ने जसवंतनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 197/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी प्रदीप शंखवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अन्नू कुमार पांडेय को सौंपी गई है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
