इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में सेंगर नदी की सफाई पर उठे सवाल, अधूरी सफाई की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण

 M.s verma

Manoj kumar 


जसवंतनगर में सेंगर नदी की सफाई पर उठे सवाल, अधूरी सफाई की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण

जसवंतनगर, इटावा। सेंगर नदी की सफाई कार्य को लेकर वरिष्ठ सभासद राजीव यादव ने सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लगभग 45 किलोमीटर लंबी सेंगर नदी की सफाई पोकलेन मशीनों के माध्यम से कराई जा रही है।

राजीव यादव के अनुसार, जसवंतनगर स्थित नदी पुल के पश्चिमी हिस्से में सफाई कार्य बेहद संतोषजनक हुआ है, जिसकी नगर पालिका एवं स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की। वहीं पुल के पूर्वी हिस्से, बादाम नगर बस्ती के पास सफाई कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित रहा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

शिकायत मिलने के बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ, जेई एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित क्षेत्र में सफाई कार्य पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में एसडीओ ने कहा कि जहां-जहां सफाई अधूरी रह गई है, वहां कार्य को उनकी निगरानी में जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि नगर पालिका नदी पुल पर लोहे की जाली लगवा दे, तो लोग नदी में कचरा फेंकने से बचेंगे। इससे नदी स्वच्छ बनी रहेगी और भविष्य में गंदगी की समस्या भी काफी हद तक समाप्त हो सकती है।

 हमारा न्यूज़ चैनल भी नगर पालिका से अपील करता है कि नदी संरक्षण के लिए पुल पर जाली लगाने की व्यवस्था करें, ताकि सेंगर नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद राजीव यादव, सभासद संजय कुमार, सभासद अंकित कुमार, कमल प्रकाश, संजीव यादव, मोहम्मद इरफान (सभासद प्रतिनिधि), हेमू शाक्य (प्रतिनिधि), मोनू झा सहित मोहल्ले एवं नगर के अनेक सम्मानित नागरिक, जिनमें संजीव पाठक, दाताराम शंखवार, रामनरेश यादव, अंकित कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।