सेंट एंथोनी स्कूल को मिली पहली छात्रा कप्तान,कक्षा 12 की ऐमन अली ने रचा इतिहास, हाईस्कूल टॉपर पहली बार मिला पद

सेंट एंथोनी स्कूल को मिली पहली छात्रा कप्तान,कक्षा 12 की ऐमन अली ने रचा इतिहास, हाईस्कूल टॉपर पहली बार मिला पद 

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक चुनाव के दौरान एक नया इतिहास रचा गया है। कक्षा 12 की छात्रा ऐमन अली को स्कूल कप्तान चुना गया है। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली छात्रा हैं।

विद्यालय सूत्रों के अनुसार, सेंट एंथोनी स्कूल में अब तक हमेशा किसी छात्र को ही स्कूल कप्तान का पद मिलता रहा था। ऐमन अली ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी टॉप किया था, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

इसी चुनाव में, ऐमन की छोटी बहन अदीना अली को ग्रीन हाउस का उपकप्तान चुना गया है। अदीना कक्षा 9 की छात्रा हैं और अपनी कक्षा की टॉपर भी हैं।

ऐमन और अदीना दोनों समाजसेवी सैय्यद रिजवान अली की बेटियां हैं। उनकी यह उपलब्धि पढ़ाई और नेतृत्व दोनों क्षेत्रों में छात्राओं की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

इस सफलता को 'मिशन शक्ति 5.0' की भावना के अनुरूप देखा जा रहा है, जो नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर केंद्रित है। स्कूल के शिक्षकों ने दोनों बहनों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।