इटावा/जसवंतनगर: बूंदाबांदी में फिसली तेज रफ्तार बाइक, फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
बूंदाबांदी में फिसली तेज रफ्तार बाइक, फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराईफिरोजाबाद के दो युवक गंभीर घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
जसवंतनगर। रविवार को बूंदाबांदी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और नव निर्मित फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान 25 वर्षीय विक्रम पुत्र केवल सिंह और 26 वर्षीय पिंटू पुत्र इतवारी लाल, निवासी ग्राम हिमांऊपुर, थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार और पायलट प्रदीप कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया।सीएचसी में अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। प्रारंभिक जांच में बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने और तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
Tags:
इटावा

