फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 का जागरूकता अभियान,महिला सुरक्षा, नए कानूनों पर छात्रों-शिक्षिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 का जागरूकता अभियान,महिला सुरक्षा, नए कानूनों पर छात्रों-शिक्षिकाओं को किया जागरूक

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
मिशन शक्ति 5.0: यूपी में महिलाओं को मिली ताकत,फर्रुखाबाद में एंटी रोमियो टीम अभियान के तहत सक्रिय

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान ने जमीनी स्तर पर बदलाव लाना शुरू कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को स्वरोजगार, डिजिटल साक्षरता और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है, 

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति  अभियान के तहत शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर यह अभियान चलाया।
इसी क्रम में, थाना मऊदरवाज़ा के बीबीगंज चौकी क्षेत्र स्थित अमनतारा स्कूल, नेकपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम और महिला सुरक्षा विशेष दल ने छात्रों और शिक्षिकाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति छात्रों व शिक्षिकाओं को संवेदनशील बनाना था। महिला कांस्टेबल मधु रानी ने आत्मरक्षा के तरीकों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन नंबरों का उपयोग कब और कैसे किया जा सकता है।
पुलिस टीम द्वारा साझा किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों में महिला हेल्पलाइन - 181, वूमेन पावर लाइन - 1090, आपातकालीन - 112, स्वास्थ्य सेवा - 102, एंबुलेंस - 108, चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098, साइबर हेल्पलाइन - 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076 शामिल थे।
इस जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ SSI वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, महिला कांस्टेबल मधुरानी, महिला कांस्टेबल भारती और महिला कांस्टेबल हिमांशी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है, ताकि किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें तुरंत मदद मिल सके और वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।