देवघर: स्वदेशी जागरण मंच , देवघर का जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को सेवाधाम, नंदन पहाड़ में

 

स्वदेशी जागरण मंच , देवघर का जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को सेवाधाम, नंदन पहाड़ में 

देवघर । भारत को समृद्ध व महान बनाने की दिशा में राष्ट्र- हित व स्वदेशी स्वावलंबन को गति प्रदान करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच, देवघर का जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन आगामी 5 जुलाई (रविवार) को नंदन पहाड़, स्थित सेवाधाम में आयोजित होना निश्चित हुआ है। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के प्रांत स्तरीय शीर्ष पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह जानकारी मंच के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह ने दी। विचार वर्ग के इस आयोजन में मंच के तमाम सदस्यों , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक, विभिन्न संगठनों के गण मान्य लोग, एवं शहर वासी सादर आमंत्रित है।