इटावा: हत्या के 2 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

M.s VERMA

हत्या के 2 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम चिकनी में हुई हत्या की वारदात का इटावा पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने आरोपी को दबोचकर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अवैध असलहा भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चिकनी निवासी विनय की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी के दौरान आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना बकेवर पर हत्या एवं आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का इतनी कम समय में खुलासा होने और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इटावा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है