देवघर: आयुष्मति डॉ ० दिव्या के विवाहोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच ने सुखमय दांपत्य जीवन की दी शुभकामनाएं एवं बधाइयां
आयुष्मति डॉ ० दिव्या के विवाहोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच ने सुखमय दांपत्य जीवन की दी शुभकामनाएं एवं बधाइयां —
(जसीडीह)देवघर। स्थानीय जसीडीह पगला बाबा रोड निवासी श्रीमती बबीता देवी व स्मृतिशेष जितेंद्र सिंह की सुपुत्री आयु० डॉक्टर दिव्या के राय गोविंद गार्डन, जसीडीह के भव्य प्रांगण में धूमधाम से आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर स्वदेशी जागरण मंच के श्री मनोज कुमार सिंह,संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, अभय सिंह एवं जीवेश सिंह ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर सबोंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। मौके पर, अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।
