सलमान खुर्शीद: सपा गठबंधन से यूपी में बेहतर संभावनाएं,कांग्रेस नेता ने उम्मीदवार चयन में टीवीके का रास्ता अपनाने का संकेत दिया
सलमान खुर्शीद: सपा गठबंधन से यूपी में बेहतर संभावनाएं,कांग्रेस नेता ने उम्मीदवार चयन में टीवीके का रास्ता अपनाने का संकेत दिया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद। पूर्व सांसद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ अच्छे गठबंधन से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए बेहतर संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीदवार तय करने में तमिलनाडु के अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) के रास्ते पर चलने का भी संकेत दिया है।
खुर्शीद ने कहा, "अगर समाजवादी पार्टी के साथ अच्छा और ठीक-ठाक गठबंधन हो जाता है, तो उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ होने की संभावनाएं हैं। अभी से यह अनुमान लगाना कि हम जीतेंगे या हारेंगे, बहुत जल्दबाजी होगी।"
उन्होंने सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में आगे कहा कि बहुत सारा जमीनी काम करना है और गठबंधन में एकसाथ आने के लिए भी काफी काम बाकी है। उन्होंने जोर दिया कि यदि ठीक-ठाक गठबंधन होता है और दोनों पक्षों की पूरी प्रतिबद्धता दिखती है, तो उत्तर प्रदेश में हालात बदलने का बहुत अच्छा मौका मिलेगा।
Tags:
दिल्ली