इटावा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के अंतिम दिन विधि छात्रों को मिला प्रमाण पत्र खिले चेहरे

 रिपोर्ट– प्रशान्त यादव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के अंतिम दिन विधि छात्रों को मिला प्रमाण पत्र खिले चेहरे 

इटावा

इटावा जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चल रहे ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।

इस पूरे 14 दिन के कार्यक्रम में छात्रों को सात बैचों में विभाजित कर इंजंक्शन, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, वन स्टॉप सेंटर, शेल्टर होम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायधीश (चेयरमैन) मा• रजत सिंह जैन, और जिला एवं सत्र न्यायालय इटावा की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी जी ने अपने हाथों से सभी छात्र छात्रों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनकों प्रमाणपत्र सौंपे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भावी अधिवक्ताओं एवं विधि छात्रों को न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें कानून के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना रहा। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रुप के मीडियेटर, रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, बृजेश, नीरजा, अधिकार मित्र, और विधि छात्र प्रशांत यादव, श्याम तिवारी, शिवदीप, महिमा, मोहिनी, इंदु यादव, दिव्या, मृणाली, आदि छात्र मौजूद रहे ।

...