इटावा: हरिहरपुर में कैंसर मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, एसीएमओ टीम ने किया सर्वे
इटावा डेस्क
हरिहरपुर में कैंसर मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, एसीएमओ टीम ने किया सर्वेइटावा। पृथ्वीराज कश्यप ने बताया कि उनके पैतृक गांव हरिहरपुर में कई लोगों के कैंसर से प्रभावित होने की जानकारी मिलने के बाद ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सर्वे किया।
सर्वे के दौरान एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभावित कैंसर मरीजों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र की। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी विवरण भी दर्ज किए।पृथ्वीराज कश्यप ने बताया कि जल्द ही जल विभाग की टीम भी ग्राम पंचायत हरिहरपुर में पहुंचकर पेयजल एवं अन्य संबंधित पहलुओं का सर्वे करेगी, ताकि बीमारी के संभावित कारणों की जांच की जा सके।
उन्होंने इस पहल के लिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, एसीएमओ तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सर्वे के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Tags:
इटावा


