इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में Aditya Yadav के जन्मदिन पर केक कटा, अस्पताल में हुआ फल वितरण
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में Aditya Yadav के जन्मदिन पर केक कटा, अस्पताल में हुआ फल वितरणजसवंतनगर। बदायूं के लोकप्रिय सांसद एवं जसवंतनगर के चहेते युवा नेता आदित्य यादव का जन्मदिन रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, जसवंतनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आदित्य यादव के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत सपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।फल वितरण कार्यक्रम में गोपाल गुप्ता, ऋषभ यादव, संदीप मुन्ना, पारस राजोरिया, सन्नुदीन फारुकी एवं अंश यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मरीजों को फल वितरित किए।वहीं पार्टी कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान राशिद सिद्दीकी, सुभाष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हाजी जी, सभासद फारूक मियां, लड्डन खान, नीरज यादव, आलोक गुप्ता, सपा नेता सत्यवती यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदित्य यादव युवाओं की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य कर समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
Tags:
इटावा

