इटावा/जसवंतनगर: शिवपाल सिंह यादव के गढ़ जसवंतनगर में AIMIM की एंट्री, इटावा की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
शिवपाल सिंह यादव के गढ़ जसवंतनगर में AIMIM की एंट्री, इटावा की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलानइटावा। बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी सक्रियता के बाद अब AIMIM ने समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav के गृह जनपद इटावा में भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिले में “गेम बदल देंगे” जैसे नारों वाले पोस्टर लगाकर पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है।
AIMIM के जिलाध्यक्ष ने घोषणा की है कि पार्टी इटावा की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इनमें Shivpal Singh Yadav की परंपरागत सीट जसवंतनगर भी शामिल है, जिसे समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है।
वहीं AIMIM की सक्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने पार्टी प्रमुख Asaduddin Owaisi को भाजपा का “पोषित नेता” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां AIMIM चुनाव लड़ती है, वहां विपक्षी वोटों का बंटवारा होता है और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता है।
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि AIMIM की एंट्री इटावा के चुनावी समीकरणों को कितना प्रभावित करेगी। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इससे समाजवादी पार्टी को नुकसान होता है या भाजपा को कोई राजनीतिक लाभ मिलता है।
