कालिंद्री एक्सप्रेस 4 साल फर्रुखाबाद नहीं आएगी,कानपुर अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण से बदलेगा रूट: ADRM मनोज कुमार

*पूर्वोत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज-मंधना के मध्य एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने के दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रुखाबाद नहीं आएगी: अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार*

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद 3 जून।, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल अपर मडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेल खंड मे मंधना जंक्शन-कानपुर अनवरगंज के मध्य एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण होने में करीब 4 साल का समय लग सकता है इस दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रुखाबाद नहीं आएगी।
श्री कुमार आज दोपहर बुधवार एक स्पेशल ट्रेन से , मंधना जंक्शन स्टेशन पर, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक प्लानिंग का निरीक्षण करने के बाद फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे।जहां 6 अगस्त 2023 को अनुमानित 21 करोड रुपए की लागत से घोषितअमृत भारत स्टेशन योजना के चल रहे नए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता आदि का अवलोकन करने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की
 उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की क्वालिटी एवं तेज गति से निर्माण कार्यों को किए जाने का निरीक्षण किया गया।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्यो गति प्रदान करने के लिए जल्द ही रेलवे ठेकेदारों के साथ मीटिंग की जाएगी और सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि कानपुर अनवरगंज-मन्धना जंक्शन स्टेशनों के मध्य रेलवे ठेकेदारों द्वारा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्लानिंग की गई हैऔर करीब 4 साल में यह प्लानिंग पूरी हो सके गी। 
इस दौरान संवाददाताओं केयह पूछे जाने पर कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बिछाए जाने की अवधि में14117/14 118 भिवानी- दिल्ली -बाया फर्रुखाबाद, कानपुर होकर प्रयागराज के मध्य चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस किधर से चलाई जाएगी के उत्तर में एडीआरएम श्री कुमार ने बताया कि टूंडला- शिकोहाबाद -कानपुर होकर प्रयागराज चलेगी और फर्रुखाबाद नहीं आएगी।
इस दौरान पत्रकारों ने, कालिंद्री एक्सप्रेस पिछले करीब 40 वर्षों तक फर्रुखाबाद तक ही चलती थी और एलिवेटेड रेलवे ट्रेक निर्माण की अवधि में कालिंद्री को फर्रुखाबाद तक न चलाने का जोरदार विरोध होगा? कॉग्रेस पार्टी पूर्व सांसद पूर्व  मंत्री सलमान खुर्शीद कालिंद्री एक्सप्रेस ने दिल्ली से फर्रुखाबाद ट्रेन चलाई थी दिल्ली के लिए एक ही गाड़ी है दूसरी गाड़ी सप्ताह में इतवार को चलती है इस मामले को फर्रुखाबाद सांसद ने, व्यापार मंडल की मांग पर फर्रुखाबाद जंक्शन तक कालिंद्री एक्सप्रेस को चलाये जाने की मांग की हैं के प्रश्नोंत्तर में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि फर्रुखाबाद, कन्नौज तक के ट्रेन यात्री आवागमन को लेकर उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। 
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद दिल्ली के मध्य ट्रेन संचालन को लेकर, फर्रुखाबाद में पिट लाइन होनी चाहिए। प्लेटफार्म बढ़ाए जाने पर विचार विमर्श होगा। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक, रेलवे के कर्मचारी अधिकारी गणो के अलावा आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।