फर्रुखाबाद में उमर खुर्शीद, जुनैद ख़ान मम्मा का जोरदार स्वागत,मिशन 2027' के लिए संगठन मजबूत कर रहे, दो मरीजों की मदद की।
फर्रुखाबाद में उमर खुर्शीद, जुनैद मम्मा का जोरदार स्वागत,मिशन 2027' के लिए संगठन मजबूत कर रहे, दो मरीजों की मदद की।
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में कांग्रेस युवा नेता उमर खुर्शीद और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट जुनैद मम्मा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेता जिले में अपने संगठन को मजबूत करने और 'मिशन 2027' की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान वे लगातार जनता से मिल रहे हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं।
पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों में युवा नेता उमर खुर्शीद और वरिष्ठ नेता एडवोकेट जुनैद मम्मा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस दौरान 'युवा नेता उमर खुर्शीद जिंदाबाद', 'सलमान खुर्शीद जिंदाबाद' और 'लुइस खुर्शीद जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए गए।
फर्रुखाबाद में दोनों नेताओं की सक्रियता से हलचल मच गई है। वे न केवल राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न हैं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी सहायता भी कर रहे हैं। हाल ही में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद में मदद के दो प्रमुख मामले सामने आए हैं।
पहला मामला तलैया लाइन, फतेहगढ़ से संबंधित है। यहां एजाज खान की बेटी लंबे समय से बीमार थीं। उमर खुर्शीद और जुनैद मम्मा ने उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल भेजकर गले का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब ठीक हो गई हैं। आज दोनों नेताओं ने घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
दूसरा मामला ग्राम नगला खेमरईगाई, यातुकगंज का है। यहां बबलू खान की बहन ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और मरीज को दिल्ली एम्स भेजने तथा ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी ली है।
दोनों ही मामलों में उमर खुर्शीद और जुनैद मम्मा ने मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
Tags:
फर्रुखाबाद