बीए छात्रा मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बीए छात्रा मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक बीए छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय अंजलि उर्फ मुस्कान ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की सूचना बुद्धवार, 27 मई 2026 की शाम 7 बजे पुलिस को दी गई।
मोहल्ला दुईया निवासी अवनीश कुमार शाक्य ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मुस्कान ने कमरे में छत के कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह और बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, मुस्कान की मां का निधन तीन साल पहले फांसी लगाकर हुआ था। मुस्कान अपने पिता अवनीश शाक्य के साथ रहती थी। कुछ समय पहले उनके मकान में आग लग गई थी, जिससे पिता के हाथ-पैर जल गए थे। वह अभी भी ठीक से चल नहीं पाते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय पिता अवनीश शाक्य घर में बैठे थे। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह कमरे के अंदर गए, तो उन्होंने मुस्कान को छत के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटका पाया।
Tags:
फर्रुखाबाद