इटावा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

बकेवर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश सुल्तान यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी शिवम उर्फ प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 10 हजार रुपये नकद, 5 ग्राम पीली धातु और बिना नंबर प्लेट की i20 कार बरामद की है।

 पूछताछ में आरोपियों ने महिला से झपटमारी की घटना कबूल की है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस के अनुसार सुल्तान यादव पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।