देवघर: संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन
संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन
देवघर। स्थानीय पटेल चौक स्थित एक होटल के भव्य सभागार में संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।श्री राम कथा के दौरान कथा वाचक परम पूज्य श्रद्धेय श्री रामाश्रयी श्री प्रवीण जी पालीवाल महाराज ने श्री राम सेतु पर विस्तृत ज्ञानवर्धक चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने स्वयं के मन की भीड़ को दूर कर लेने से ईश्वर भगवान के दर्शन शीघ्र और आसानी से प्राप्त हो जाएंगे। अतः हम सबों को स्वयं के मन की भीड़ को दूर करना चाहिए ।इसीलिए कहा गया है कि "जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिए ,सीताराम सीताराम कहिए"। कथा के दौरान उनके अनुपम, मनमोहक, भक्तिमय , ज्ञानवर्धक प्रस्तुति से पूरा वातावरण राम-मय हो गया। और भक्तों ने भगवान श्री राम प्रभु की कथा को श्रवण कर भक्ति एवं आनंद की दिव्य अनुभूति प्राप्त की । आयोजन में गायत्री महिला मंडल, राजनांदगांव, की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही ।मौके पर ,भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।
