कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,फर्रुखाबाद में टाउन हॉल पर हुआ प्रदर्शन, वरिष्ठ नेता रहे नदारद

कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,फर्रुखाबाद में टाउन हॉल पर हुआ प्रदर्शन, वरिष्ठ नेता रहे नदारद
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी ने 18 मई 2026 को शाम 6 बजे टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में उपवास और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह आयोजन किया।

जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, गिरती अर्थव्यवस्था और अन्य जनविरोधी नीतियों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन में जिला और शहर कमेटी के आधा दर्जन पदाधिकारी ही पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गंगवार पूर्व जिला अध्यक्ष आफताब हुसैन, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी,पुन्नी शुक्ला, पी एन सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी हिलाल शफीकी, हाजी शादाब, पूर्व शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली, शिवशीष तिवारी, इमरान अंसारी नदारद रहे।

शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था और पैर में चोट के कारण वे कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। उन्होंने अपनी शहर कमेटी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संदेश भेज दिया था।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता हाजी वसीम, जमा खान, जीशान कुरैशी, आसिफ खान और वीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।