किसान यूनियन टिकैत: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन नहीं देंगे किसान,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तर्ज पर समानांतर सड़कें बनाने की मांग
किसान यूनियन टिकैत: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन नहीं देंगे किसान,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तर्ज पर समानांतर सड़कें बनाने की मांग
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में 22 मई को ग्राम पंचायत नीबकरौरी के नगला दरियाव में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों ने एक्सप्रेसवे के 'कटो' (कटान) में जा रही अत्यधिक जमीनों को देने से इनकार कर दिया।
किसानों ने मांग की कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तर्ज पर लिंक एक्सप्रेसवे में भी सड़क के समानांतर उतरने-चढ़ने के लिए अलग सड़कें बनाई जाएं। उनका कहना है कि वर्तमान योजना में 'कटो' के नाम पर बहुत अधिक जमीन ली जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों को 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार मानसिक क्षतिपूर्ति राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि 'कटो' के लिए ली जा रही अतिरिक्त जमीन को छोड़ा जाए। कटियार ने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
अजय कटियार ने याद दिलाया कि 22 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने जब हथियापुर में किसानों को संबोधित किया था, तब प्रशासन को चेतावनी के बाद यूपी डा ने 'कटो' पर जमीनें छोड़ी थीं। हालांकि, अब इसे फिर से बड़े 'कटो' में बदल दिया गया है, जिसमें किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लिंक एक्सप्रेसवे को मकानों और गांवों से दूर नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद एक बड़ा आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष ने किसानों से जेल जाने के लिए तैयार रहने को भी कहा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव बिजनेश यादव, अजीत सोमवंशी, अर्पित गंगवार, रामनरेश यादव, हिमांशु राजपूत और हिमांशु यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Tags:
फर्रुखाबाद