इटावा/जसवंतनगर: श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई पुण्यतिथि
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई पुण्यतिथि 🕯️
जसवंतनगर। मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर के पूज्य माता-पिता स्व. श्रीमती सितोली देवी गौर तथा स्व. ठाकुर लल्लू सिंह गौर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वरुण की मठिया को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।इस बार ठाकुर राजेंद्र गौर, उनके पुत्र एवं उनके नाती द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से भंडारे का व्यवस्थापन किया गया। तीनों ने मिलकर मठिया को सजाया और स्वर्गीय आत्माओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय आत्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 🙏
Tags:
इटावा

