लेखपाल भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

लेखपाल भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद9452755078फर्रुखाबाद, 21 मई 2026, जनपद में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ तथा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शासन की मंशानुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।