लखनऊ: लखनऊ कार्यालय में अलीगढ़ जोन के पदाधिकारियों संग बैठक, 2 जून महारैली और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
लखनऊ कार्यालय में अलीगढ़ जोन के पदाधिकारियों संग बैठक, 2 जून महारैली और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव शीशपाल सिंह यादव ने अलीगढ़ जोन के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पुंडीर प्रधान जी ने सभी साथियों के साथ संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में आगामी 2 जून को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर युवा मंच जिला अध्यक्ष हाथरस प्रशांत राडा की नई स्कॉर्पियो पर सुभासपा का झंडा भी लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति समर्पण और उत्साह का प्रतीक बताया।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
