जसवंतनगर/बलरई : गोपालपुर बलराई में अज्ञात पिकअप ने बिजली पोल में मारी टक्कर, बिजली व्यवस्था ठप, गांव में अंधेरा और पानी संकट
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
गोपालपुर बलराई में अज्ञात पिकअप ने बिजली पोल में मारी टक्कर, बिजली व्यवस्था ठप, गांव में अंधेरा और पानी संकटइटावा जिले के गोपालपुरा बलरई गांव में रविवार को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और लाइन टूट गई। घटना के बाद पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे अंधेरा छा गया और पेयजल संकट गहरा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पानी की भारी समस्या पैदा हो गई है और लोग एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।गांव के रामबाबू फौजी, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, दीपु, जितेंद्र कुमार और चंद्रशेखर विजय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो गांववासी बिजली घर का घेराव करने को मजबूर होंगे।
Tags:
इटावा

