इटावा/जसवंतनगर: पति की पिटाई से विवाहिता गंभीर घायल, सैफई रेफर

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

पति की पिटाई से विवाहिता गंभीर घायल, सैफई रेफर

जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में घरेलू विवाद के दौरान 30 वर्षीय उषा देवी को उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर फटने व गंभीर हेड इंजरी के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

फोटो:-घायल महिला उषा देवी।