इटावा/जसवंतनगर: हाइवे सर्विस रोड पर चला बुलडोजर,अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
हाइवे सर्विस रोड पर चला बुलडोजर,अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्तीजसवंतनगर। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र से लेकर इटावा आईटीआई चौराहे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। सड़क किनारे रखे सामान, टीन शेड और अस्थायी ढांचों को हटाते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा सर्विस रोड पर कब्जा किया गया या सामान रखा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा और अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्तियों से ही वसूला जाएगा।
हाईवे टीम ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।फोटो:- राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड से बुलडोजर के जरिए अवैध कब्जे हटवाते।
Tags:
इटावा


