इटावा/जसवंतनगर: युवक ने पुलिस की जीप पर बैठकर बनाई रील: इटावा में इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा 

मनोज कुमार

युवक ने पुलिस की जीप पर बैठकर बनाई रील: इटावा में इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के नगर लखना में एक युवक को पुलिस की सरकारी जीप पर बैठकर रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

👉🏻अब जानिए पूरा मामला…

यह घटना लखना के कालिका देवी मंदिर परिसर के पास हुई, जहां 1 अप्रैल को पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थी। कानपुर निवासी यह युवक मंदिर में दर्शन के लिए आया था। पुलिस की जीप लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास पार्किंग में खड़ी थी, जिस पर बैठकर युवक ने रील बनाई।

👉🏻इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया

बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने पुलिस जीप पर बैठकर रील बनाई और उसे अशोभनीय ऑडियो के साथ अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इसे अपनी छवि खराब करने का प्रयास मानते हुए कार्रवाई की। आसपास खड़े लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी।

पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित महावीर पुरम निवासी रुद्र प्रताप सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह के रूप में की।

👉🏻लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल ने बताया-

इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।