इटावा/जसवंतनगर: छिमारा मार्ग पर ऑटो-कार की भीषण भिड़ंत, तीन गंभीर सैफई रेफर
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
छिमारा मार्ग पर ऑटो-कार की भीषण भिड़ंत, तीन गंभीर सैफई रेफरजसवंतनगर। छिमारा मार्ग पर हरकुपुरा गांव के समीप सोमवार को ऑटो और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार हरकुपुरा निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक जितेंद्र कुमार राजपूत पुत्र स्व. राजाराम राजपूत अपने 36 वर्षीय साथी सत्येंद्र उर्फ शुकल्ला पुत्र स्व. रामनारायण के साथ ऑटो से गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे सड़क किनारे बनी दुकानों के पास पहुंचे, सामने से छिमारा की ओर से आ रही कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। कार चालक राहुल पुत्र सर्वेश कुमार निवासी सिरसा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की तेज आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल बाहर निकाल कर एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर सीओ आयुषी सिंह और मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से सैफई मेडीकल कालेज के लिए भेजा उसके बाद यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:
इटावा

