जसवंतनगर/इटावा: पीसीएफ जिला प्रबंधक ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई संतोषजनक
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
पीसीएफ जिला प्रबंधक ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई संतोषजनकजसवंतनगर। पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बी-पैक्स खेड़ा धौलपुर का जिला प्रबंधक पीसीएफ मो. अमजद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह मौजूद मिले और केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के समय कृषक मोहर सिंह के लगभग 24 कुंतल गेहूं की तौल की जा रही थी। केंद्र पर 500 बोरे, बैनर, कांटा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी मिलीं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रबंधक ने निर्देश दिए कि पोस मशीन प्राप्त होते ही किसानों की खरीद को तत्काल पोर्टल पर फीड किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही केंद्र प्रभारी को लक्ष्य के अनुरूप नियमानुसार गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान जिला प्रबंधक द्वारा किसान का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। मौके पर बी-पैक्स सचिव प्रवेंद्र कुमार, केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव, रमेश चंद्र, सुनील कुमार और गौरव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।फोटो:निरीक्षण के दौरान किसान को माल्यार्पण कर सम्मानित करते जिला प्रबंधक व मौजूद कर्मचारी।
Tags:
इटावा

