इटावा: इटावा में सरकारी स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाई गई, VIDEO वायरल
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
इटावा में सरकारी स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाई गई, VIDEO वायरलइटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है।
शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
