इटावा/जसवंतनगर: अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, सभी सैफई रेफर
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, सभी सैफई रेफर
जसवंतनगर। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना गांव के समीप हुई। फिरोजाबाद जिले के गांव देवड़ा निवासी 65 वर्षीय रामजी अपनी बेटी प्रीती पत्नी देवेंद्र सिंह के घर रुकनपुर आ रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें होने के कारण उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना बलरई थाना क्षेत्र में गांव खंदिया के पास यमुना नदी पुल पर हुई, जहां 30 वर्षीय संतोष पुत्र रामअवतार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं तीसरी घटना में सिरहोल नहर पुल पर 30 वर्षीय शिवकुमार पुत्र संतोष कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को भी सैफई भेजा गया।
फोटो:-राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति।
