इटावा/जसवंतनगर: नींद की झपकी बनी काल, लोडर ट्रक में घुसा—दो की मौत, पांच घायल।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


नींद की झपकी बनी काल, लोडर ट्रक में घुसा—दो की मौत, पांच घायल।

जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब 03:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडर औरैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में संजू पुत्र राजकुमार निवासी ऊंचा अजीतमल (लोडर चालक) और कल्लो पत्नी रामदास निवासी पल्लापुर, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईशु पुत्र संजू, धोनी पुत्र संजू, रामदास पुत्र ललजु, महादेव निवासी मखोली थाना मूसानगर तथा भगवानदास घायल हो गए। इनमें भगवानदास को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही 

              थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।