इटावा/जसवंतनगर: चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के डी.एल.एड प्रशिक्षुओं ने किया महाविद्यालय का नाम रोशन

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के डी.एल.एड प्रशिक्षुओं ने किया महाविद्यालय का नाम रोशन

जसवंतनगर/इटावा। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के डी.एल.एड प्रशिक्षुओं ने सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मेधावी प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया।

                  डी.एल.एड प्रथम सेमेस्टर परिणाम में मोहिनी ने 92.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सपना ने 90.87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शाहिद हुसैन ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मनी उपाध्याय ने 90.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। रितु सोनी एवं कुमारी दिव्या ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

                   डी.एल.एड तृतीय सेमेस्टर परिणाम में साक्षी ने 90.63 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया यादव ने 90.38 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। आनंद कुमार ने 90.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अकबर ने 89.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। दीप्ति तोमर, दीपक एवं कुमारी दीपिका ने 89.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

                     इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद करता है।

वहीं निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि डी.एल.एड प्रशिक्षुओं का यह प्रदर्शन न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। संस्थान छात्रों को बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

                     इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र यादव, प्रबंध समिति से अशांक हनी यादव, विभागाध्यक्ष नितिन आनंद, सहायक प्रोफेसर रिषीपाल सिंह, बृजेश कुमार पोरवाल, प्रभा शर्मा, रजत जैन, सर्जन सिंह एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का महोल है