जसवंतनगर/इटावा: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल

 

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल

जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र के भावलपुर निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र कुंदन खून की जांच कराने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना गांव के पास सड़क पार कर रहे 40 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र हीरालाल निवासी सुगंधनगर को उसने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रक के कारण बाइक सवार घबरा गया, जिससे हादसा हो गया। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।