देवघर: प्रभाष गुप्ता बनायें गये "राष्ट्रीय हिंदू परिषद ( भारत)" के जिला अध्यक्ष
प्रभाष गुप्ता बनायें गये "राष्ट्रीय हिंदू परिषद ( भारत)" के जिला अध्यक्ष
देवघर । राष्ट्रीय हिंदू परिषद ,(भारत )के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोविंद पाराशर ने हिंदुओं व सनातनियों के प्रति गहरी निष्ठा रुचि व कार्यकुशलता एवं सक्रियता को देखते हुए श्री प्रभाष गुप्ता को राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) का जिला अध्यक्ष बनाया है। और उम्मीद जताई है कि श्री प्रभाष गुप्ता अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए गति प्रदान करेंगे। और संगठन को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री गुप्ता ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई है, उसे हम सफलतापूर्वक निभाते हुए हिंदू समुदाय को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
