इटावा/जसवंतनगर: शाक्य साले को बचाने आया यादव जीजा हुआ गिरफ्तार, महलई गाँव की घटना.

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

महलई गांब में बवाल होते बचा.

महलई गांब में सैफई से आये नवयुबको ने मारपीट की.

महलई गाँब निवासी शिव कुमार शाक्य की पुत्री की आज शादी है उसकी बारात आज आयेगी. उसी बारात को लेकर हलबाई और लेवर लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे. एक लेवर इसी गांब का निवासी जिसका नाम उत्तम कुमार है वह पास ही की दूकान से कुछ खाने पीने का सामान खरीदने गया हुआ था.

वहाँ पर विपिन शाक्य पुत्र सर्वेश शाक्य से कुछ कहा सुनी हो गई. इस पर विपिन कुमार शाक्य पुत्र सर्वेश कुमार शाक्य ने अपने यादव जीजा सैफई निवासी से फोन कर दिया वह 8 -10 लोगों को लेकर अपनी ससुराल महलई में आ धमका उसे रास्ते में शिव कुमार शाक्य मिल गये बो कुछ सामान लेने बाजार जा रहे थे
उनकी मार पीट सैफई से आये लोगों ने शुरू कर दी शिवकुमार ने भाग कर एक दुकान में शरण ली और बताया साहब हमारी लड़की की बारात आ रही है. हमारा कोई दोष नहीं है. हमारा किसी से कोई झगड़ा या बिबाद नहीं हुआ है. कुछ लोगों ने मिलकर सड़क पर हुये झगड़े को शांत करा दिया.
सैफई कम्पनी कहाँ मानने बाली थी एक तो करेला और दूजे नीम पर चढ़ा.ससुराल का मामला और जाति का मामला आढ़े आ रहा था आखिर गाँब में चले आये सच कहूँ तो गाँब की इज्जत के मामले में ये गाँब किसी दवंग गांब से बिल्कुल ही कम नहीं है.
परन्तु शादी की बजह से गांब मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बुलाना ही उचित समझा. पुलिस ने भी तुरंत आकर कुछ बड़ी घटना घटने से पूर्ब ही सैफई कम्पनी को गिरफ्तार करके स्थिति को सामान्य कर दिया. अराजकता फैलाने बाले लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है.