देवघर: बाबाधाम- देवघर में गूंजा श्याम नाम,-- भक्ति और उल्लास के साथ श्री श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान शोभा यात्रा
बाबाधाम- देवघर में गूंजा श्याम नाम,-- भक्ति और उल्लास के साथ श्री श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान शोभा यात्रा
देवघर । स्थानीय श्री श्याम कीर्त्तन मंडल एवं श्याम परिवार व श्री श्याम भक्तों द्वारा श्रद्धा, भक्तिऔर उल्लास के साथ धूमधाम से श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुँची। निशान शोभा यात्रा में ढोल- बाजे ,नगाड़े के साथ भारी संख्या में श्याम भक्त पूरे रास्ते झूमतें, गातें- नाचतें नजर आए । निशान यात्रा मे पुरुष-महिलाओं के आकर्षक पोशाक- परिधान व शहरवासियों का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। निशान यात्रा में पुष्प वफूलों से सुसज्जित वाहन पर श्री श्याम बाबा को विराजमान किया गया। मार्ग में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर एवं जल ,ठंडाई, फ्रूटी इत्यादि वितरण कर श्याम भक्तों की यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही , शोभा यात्रा के दौरान अबीर- गुलाल उत्साहपूर्वक भक्तों को लगाया गया।
