इटावा/जसवंतनगर: सहकारी शिक्षा सम्मेलन में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


सहकारी शिक्षा सम्मेलन में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी।

जसवंतनगर/इटावा। अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला सहायक अधिकारी सहकारिता इटावा सदर राकेश कुमार रहे। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार तथा ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में ग्राम अजनौरा के लगभग 70 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृभको के समस्त उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मृदा नमूना लेने की सही विधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
  क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार  ने किसानों से वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया।
बाइट क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार