सनातनी विज्ञानियों पर शोध करिए
Lucknow डेस्क प्रदीप शुक्ला
सनातनी विज्ञानियों पर शोध करिए..17 फरवरी को मंगलवार था और अमावस भी... सावधान हो जाइए..
मंगलवारी मावसी फागुन चेती होय
पशु बेचो कण संग्रहो अवस दुकालो होय
फागुन अमावस मध्य में शनि रवि मंगल क्रूर
देश उपद्रव काल हो लडै जग बहु शूर
.....
फाल्गुन मास की अमावस्या यदि मंगलवार (मंगलवारी) को पड़ती है, तो यह चेतावनी का संकेत है.
●पशु (मवेशी) बेच दो, अनाज (कण) का संग्रह कर लो, क्योंकि अकाल (दुर्भिक्ष, सूखा या भयंकर महंगाई/खाद्य संकट) आने वाला है.●
फाल्गुन अमावस्या के आसपास या मध्य में शनि, रवि (सूर्य) और मंगल तीनों क्रूर ग्रह एक साथ (युति/संकट या निकट स्थिति) में होंगे.
■ देश(धरा) में उपद्रव (अशांति, विद्रोह, अराजकता) का समय होगा, जगत में बहुत से शूरवीर (योद्धा/लोग) लड़ेंगे (युद्ध, संघर्ष, हिंसा बढ़ेगी).■
