जसवंतनगर/इटावा: परचूनी की दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
परचूनी की दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।जसवंतनगर/इटावा। परसौआ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसकी ही परचूनी की दुकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसौआ निवासी विनय कुमार (33) पुत्र रमेश चंद्र गांव में ही परचूनी की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। बताया गया है कि देर रात विनय दुकान में ही रुके थे। सुबह दुकान के अंदर देशी शराब के आधा दर्जन से अधिक खाली पौआ पड़े मिले।सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो परिजनों व ग्रामीणों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो विनय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटे—अवजीत कुमार (10) और अंशुल (6)—को छोड़ गया है। पत्नी सुनीता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

