जसवंतनगर/इटावा: भोगनीपुर नहर में अज्ञात महिला का श**v मिलने से सनसनी
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
भोगनीपुर नहर में अज्ञात महिला का श**v मिलने से सनसनीजसवंतनगर/इटावा। मल्हूपुर के सामने भोगनीपुर नहर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात महिला का श***v उतराता मिला। शव दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
उक्त गांव निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह सुबह खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में तैरते श**v पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी व हल्का उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और श**v को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया श**v हाल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर श**v को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।
