जसवंतनगर/इटावा: सरस्वती शिशु मंदिर बिलैया मठ में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, ब्लैक डे मनाया गया
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
सरस्वती शिशु मंदिर बिलैया मठ में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, ब्लैक डे मनाया गया
जसवंतनगर (इटावा)। सरस्वती शिशु मंदिर, बिलैया मठ में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्लैक डे मनाया गया। ब्लैक डे के माध्यम से विद्यालय परिवार द्वारा शहीद जवानों के बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित यादव के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लैक डे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता और उनके त्याग के कारण ही आज देश सुरक्षित है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए समाज को जागरूक होने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख वैभव भदोरिया ने पुलवामा हमले में शहीद वीर सपूतों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षियों की देखभाल का महत्व समझाया तथा कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर, सही मार्ग पर चलकर, बड़ों और गुरुजनों का सम्मान कर ही सच्ची राष्ट्र सेवा की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि भविष्य में जो भी कार्य या व्यवसाय मिले, उसे ईमानदारी और सेवा भाव से करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने भी पुलवामा के शहीद वीर सपूतों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तुषार ने की।
इस अवसर पर स्वयंसेवक मोहित, विशाल, अवतार सहित विद्यालय स्टाफ से रिंकी, अनुज एवं स्नेहलता उपस्थित रहे।
