इटावा/जसवंतनगर: 30 दिन पूर्व निलोई में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर से बड़ी ख़बर
30 दिन बाद खुली पिता की हत्या की साजिश, कर्ज उतारने के लिए बेटे ने जमीनी विवाद में की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निलोई गांव में करीब 30 दिन पहले हुई एक संदिग्ध मौत का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि कर्ज उतारने और जमीन के विवाद के चलते बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, मृतक और उसके बेटे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी कर्ज के दबाव में था और लगातार तनाव में चल रहा था। इसी कारण उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।घटना के बाद आरोपी ने इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की और गांव के लोगों को भ्रमित करता रहा। हालांकि परिजनों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान संदिग्ध पाए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या व साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
