जसवंतनगर/इटावा: असम राज्य में सड़क हादसे में खेड़ा बुजुर्ग गाँव के युवक की मौत।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

असम राज्य में सड़क हादसे में खेड़ा बुजुर्ग गाँव के युवक की मौत।

जसवंतनगर/इटावा। असम में सड़क हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

                    डायल 112 पर मृतक के मामा के लड़के देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी अकबपुर थाना बसरेहर ने ग्राम खेड़ा बुजुर्ग थाना जसवंतनगर जनपद इटावा की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां घटना की जानकारी ली गई। पुलिस को बताया गया

कि मृतक बृजेश कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी खेड़ा बुजुर्ग, उम्र करीब 48 वर्ष, अपने सगे चाचा यादव सिंह पुत्र उमराय सिंह के साथ असम में ड्रैगन कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। बीते दिवस को कंपनी के कार्य के दौरान हुए एक सड़क हादसे में बृजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चाचा यादव सिंह द्वारा असम में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद शव को हवाई मार्ग से शनिवार को गांव खेड़ा बुजुर्ग लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोते नजर आए। 

              मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया।मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बेटियां हैं—रश्मि (18), स्वाति (16) और नायरा (10)। बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक की पत्नी अनीता का रो रो कर बुरा हाल है गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम नजर आई।