जसवंतनगर/इटावा: बीडीओ उदय वीर दुबे का विदाई समारोहजसवंतनगर/इटावा: आयोजित, कार्यकाल की सराहना।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
बीडीओ उदय वीर दुबे का विदाई समारोह आयोजित, कार्यकाल की सराहना।
जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक सभागार में बीडीओ उदय वीर दुबे के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, कर्मठ और अनुशासित अधिकारी बताया। वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ उदय वीर दुबे ने लगभग छह माह पूर्व ब्लॉक का कार्यभार संभाला था। अल्प कार्यकाल के बावजूद उन्होंने ब्लॉक की कार्यप्रणाली को समझते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को सकारात्मक सोच, समयबद्धता और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे कार्य संस्कृति में सुधार देखने को मिला।
Crimediaries9 The real crime stories on Youtube
Plzzz subscribe the channel for more videosअपने संबोधन में बीडीओ उदय वीर दुबे ने कहा कि शासकीय कार्यों में टीम भावना और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब प्रत्येक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करता है, तभी शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच पाता है। उन्होंने सभी से मधुर व्यवहार और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि बलवीर सिंह सहित पंचायत सचिवों के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
