इटावा/जसवंतनगर: शनिवार देर रात से गिरा पारा, कोहरे की चादर में लिपटा जसवंतनगर

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

शनिवार देर रात से गिरा पारा, कोहरे की चादर में लिपटा जसवंत नगर

 रात 9 बजे के बाद ठंड ने दी दस्तक

जसवंतनगर।

शनिवार देर रात से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तापमान में तेज गिरावट के चलते जसवंतनगर क्षेत्र घने कोहरे और ठंड की चपेट में आ गया। रात करीब 9 बजे के बाद सर्दी का असर तेज हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा। ठंडी हवाओं के साथ कोहरे की चादर छा जाने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।

कोहरे का सबसे अधिक असर राष्ट्रीय एवं ग्रामीण मार्गों पर देखने को मिला।यहाँ जसवंत नगर मे इटावा से आगरा की और व दिल्ली जाने वाले वाहन देर रात वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को ठंड और कोहरे से विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय भी कोहरा बने रहने के कारण आम लोगों को दैनिक कार्यों में विलंब हुआ।
ठंड बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और चौराहों पर अलाव जलते दिखाई दिए, वहीं देर रात घरों से बाहर निकलने वालों की संख्या कम रही। सर्दी बढ़ने के कारण चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

Crimediaries9 The real crime stories on Youtube 

Plzzzz subscribe The channel For more videos 

किसानों के लिए यह मौसम जहां एक ओर रबी की फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, वहीं अत्यधिक कोहरा सरसों और आलू की फसल को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट और नमी अधिक रहने से फसलों में रोग लगने की संभावना रहती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और आवश्यक होने पर ही रात में यात्रा करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और खुले में देर तक न रहने की सलाह दी है।