जसवंतनगर/इटावा। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

जसवंतनगर/इटावा। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।

               भगवानपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 47 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवती पत्नी बहादुर सिंह ने शनिवार की शाम अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

  थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतका के पति बहादुर सिंह अयोध्या में साड़ी और कपड़े बेचने का कार्य करते हैं तथा फेरी लगाकर जीविका चलाते हैं। शनिवार को वह अपने कार्य से अयोध्या जा रहे थे, तभी पीछे से यह दर्दनाक घटना घटित हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

              मृतका के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर उपनिरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।